Advertisement

कुमार मेडिकल एंड क्लीनिक में नि:शुल्क जांच शिविर में सैकड़ो मरीजों की जांच

शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना-डाॅ सुरेंद्र सिंह

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कुमार मेडिकल एंड क्लीनिक मे 5 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के सैकड़ो पुरुषों और महिलाओं के लिए डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही आमजनों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर डाॅक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैसे मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो संसाधनों की कमी या जानकारी के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच होने से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है और गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। कहा कि समय पर इलाज शुरू हो जाने से रोग के प्रसार को रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रहिवासियों को जांच और इलाज के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। इस तरह निःशुल्क कैंप से आमजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। कहा कि अधिक से अधिक जरूरतमंदो तक जागरूकता पहुंचे और वे इसका पूरा लाभ उठा सकें। शिविर मे डाॅक्टर भूषण यादव, डाॅक्टर भागीरथ महतो, मजदूर नेता गणेश मल्लाह, झब्बू तिवारी, योगेश तिवारी, राकेश सिंह, दीपक दूबे, सेलवन राज, सीता देवी, राज कुमारी अग्रवाल आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। कैम्प को सफल बनाने मे पैथोलॉजीस्ट संजीव कुमार, सहित नेहा कुमारी, अजीत कुमार रजक, अभिजीत कुमार, बंटी कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *