Advertisement

विश्व एमएसएमई दिवस पर उद्यमियों का सम्मान व् युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के कांड्रा स्थित गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैम्पस में एक जुलाई को विश्व एमएसएमई दिवस एवं उद्यमी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिजनेस एंटरप्राइजेज एसोसिएशन बोकारो द्वारा चतुर्भुज राजेश्वरी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

समारोह का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करना तथा स्वरोजगार व नवाचार को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान 17 उत्कृष्ट उद्यमियों को उद्यमी सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से की गयी। अतिथियों ने एमएसएमई क्षेत्र को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने स्थानीय उद्योगों के विकास पर बल दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *