अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 24 जनवरी को जिला मुख्यालय छपरा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया।जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 49 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई।

जानकारी के अनुसार डीएम ने तत्क्षण उक्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इनमें भूमि एवं राजस्व से संबंधित 26 आवेदन, पंचायती राज से संबंधित एक आवेदन, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 3 आवेदन, शिक्षा विभाग से संबंधित 4 आवेदन, ग्रामीण विकास से संबंधित 3 आवेदन, आइसीडीएस से संबंधित एक आवेदन तथा अन्य विभागों से संबंधित आवेदन दिये गए थे। डीएम द्वारा सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को इन आवेदनों के निष्पादन के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
![]()













Leave a Reply