Advertisement

आईकुटी में बहारी तत्वों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से ग्रामीण मर्माहत-हरिचरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी क्षेत्र के आईकुटी गांव में बिना स्थानीय संबंधित अधिकारियों को सूचना दिए और ग्रामीणों को जानकारी नहीं देने के उपरांत बहारी तत्वों ने (सरना स्थाल) देशाउली पर मशीनों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर दी है। पेड़ों को टैक्टर ट्राली से निकालकर व ट्रक पर लोड कर बहार भेजा गया है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा चाईबासा के हरिचरण सांडिल ने 8 फरवरी को बताया कि उक्त पेड़ों की कटाई के कारण जनजाति समाज की रूढ़ी परम्परागत व्यवस्था के खिलाफ है। पुजा स्थान पर इस प्रकार पेड़ों की कटाई होने से समाजिक आस्था, श्रद्धा और विश्वास पर ही प्रश्न उठने लगे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *