प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित विहंगम योग संत समाज के संस्थापक महर्षि सदाफलदेव मंदिर में 15 जून को विहंगमयोग संत समाज द्वारा गुरु गोष्ठी तथा पौधरोपण किया गया।
जानकारी के अनुसार विहंगम योग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी सह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस अवसर पर स्वागत गान, वंदना,पुष्प अर्पित से आयोजन की शुरुआत की गयी। वहीं बेरमो कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी द्वारा स्वर्वेद पाठ की गई। गुरुभाई रमेश ठाकुर ने कर्णप्रिय व रोचक भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद सामूहिक आरती, शांति पाठ तथा प्रसाद वितरण के साथ गुरु गोष्ठी कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर गुरु मंदिर परिसर में दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाकर जल से सींचे गए। मौके पर विहंगम योग संत समाज के अंगवाली शाखा अध्यक्ष नरेश मिश्रा, संयोजक पंचानन साव, रामप्रवेश मिश्रा, परामर्शक एके जायसवाल, बीटीपीएस से केपी सिंह, गणेश साव, मधु खत्री, फुसरो से व्यवसायी सुरेश बंसल, राम भरोस रविदास, बंकिम चंद्र रॉय, जितेंद्र राय, पिछरी से काली सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply