Advertisement

चिन्मय विद्यालय बोकारो में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व पर 29 जुलाई को चिन्मय विद्यालय बोकारो में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की पादुका का विधिवत पूजन स्वामी तपोवन सभागार में संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार तथा उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के स्मरण से की गयी।

पादुका पूजन के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से स्वामी चिन्मयानंद के 108 नामों का जाप किया तथा भावपूर्वक पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गुरुदेव की आरती, ध्यान एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
मौके पर स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती द्वारा प्रसारित श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि चिन्मय विद्यालय उनके आदर्शों पर चलते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अंत में उन्होंने सभी बोकारोवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *