एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अग्निवीर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 25 जून को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत के पलानी रहिवासी महेंद्र कुमार के सुपुत्र हिमांशु कुमार अपने पैतृक गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।
बताया जाता है कि बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र बबलू कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने अग्निवीर हिमांशु का फूल-मालाओं के साथ अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया जाता है कि इस अवसर पर अग्निवीर हिमांशु ने सबसे पहले झिड़की चौक पर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद झिरकी कमेटी के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान-चिह्न देकर सम्मानित किया।

मौके पर रहिवासियों ने कहा कि हिमांशु की यह उपलब्धि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। समारोह के दौरान बांध पंचायत के मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, अमरजीत कुमार, गुलटन यादव, रामनरेश रविदास सहित दर्जनों महिला पुरुष रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply