Advertisement

चास के आईटीआई मोड़ सिद्धू-कान्हू चौक पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास स्थित आईटीआई मोड़ सिद्धू-कान्हू चौक पर 30 जून को एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा एवं तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि संथाल हूल विद्रोह वीर सिद्धू-कान्हू के अदम्य साहस और संघर्ष का प्रतीक है, जो देश-प्रेम, स्वाभिमान और बलिदान की मिसाल है। झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भी शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मुकेश कुमार महतो ने किया। मौके पर संतोष रजवार, जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, फिरदौस अंसारी, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, आकाश टुडू, रामदयाल सिंह, भगीरथ शर्मा, राकेश सिन्हा, आलोक सिंह, हसन अंसारी, शांति किस्कु, होलिका देवी, अख्तर अंसारी, जयमाला देवी, संजय केजरीवाल, सोपू देवी, किरण देवी, प्रतिभा देवी, मनोज महतो, युधिष्ठिर रजवार, मागाराम डे, अभिषेक सरकार, फिरोज अंसारी, भरत प्रजापति सहित सैकड़ों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *