Advertisement

महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर चार की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर चार की परीक्षा 10 सितंबर से प्रारंभ हो गया है। परीक्षा आगामी 27 सितंबर तक चलेगी।

जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा यहां दोनों पाली में ली जा रही है। परीक्षा विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण परीक्षा कदाचार मुक्त किया जा रहा है।
बताया जाता है कि तेनुघाट महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में के. बी. कॉलेज बेरमो का केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा शांति पूर्ण एवं कदाचार मुक्त कराई जा रही है । प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य तथा दूसरे पाली में कला संकाय की परीक्षा ली गई। परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी केंद्राधीक्षक प्रोफेसर सुदामा तिवारी, सहायक केंद्राधीक्षक श्रीकांत प्रसाद एवं परीक्षा नियंत्रक धनंजय रविदास ने दी।

बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में कॉलेज के प्रोफेसर महावीर यादव, रावण मांझी, कालीचरण महतो, दिनेश्वर स्वर्णकार, संजीव कुमार महाराज सहित अन्य योगदान दे रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *