विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिले में आयेदिन हो रहे वहनो की चोरी की रोकथाम को लेकर जिला के हद में गोमिया थाना प्रभारी ने रहिवासियों से भावुक अपील की है। थाना प्रभारी के अनुसार वाहनों को थाना परिसर में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार 18 जून को बोकारो जिला के हद में गोमिया के थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने रहिवासियों से अपील कर कहा है कि एक इंसान दिन-रात मेहनत कर तथा पसीना बहाकर मोटरसाइकिल खरीदता है। आम इंसान मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पूरी रकम जमा करता है, कोई लोन लेकर ईएमआई का एक्स्ट्रा बोझ सिर पर लेता है।
जिससे पूरे परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। कहा कि मोटर साइकिल खरीदने के बाद मार्केट, पार्टी, फंक्शन में जाते हैं तो सिर्फ हैंडल लॉक कर बाइक खड़ा कर देते हैं। घर के बाहर सड़क पर बाइक खड़ी कर खुद अंदर चैन की नींद सो जाते हैं।चोरों को बस इसी गलती का इंतजार रहता है। वो आपकी एक छोटी सी लापरवाही का फायदा उठाकर बाइक उठा ले जाते हैं, उसका लुक व् नंबर बदलकर कोयला एवं अवैध काम में लगा देते हैं।
गोमिया थाना प्रभारी महतो ने कहा कि मोटरसाइकिल में हमेशा डबल लॉक यथा हैंडल लॉक, डिस्क अथवा चेन लॉक जरूर लगाएं। कहा कि सुरक्षित जगह यथा सीसीटीवी वाली जगह या घर के अंदर खड़ी करें। वाहन में जीपीएस लगवा लें, ताकि वाहन चोरी होने पर लोकेशन मिल जाएगी।
कहा कि रहिवासी अपने वाहन का आरसी व् इंश्योरेंस की फोटो मोबाइल में रखें। ओरिजिनल प्रपत्र बाइक में न छोड़े। अनजान जगह पर सतर्क रहे। भीड़-भाड़ में भी बाइक पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि जिनके पास मोटरसाइकिल खड़ा करने की जगह नहीं है वे थाने में सुरक्षित अपनी गाड़ी को पार्किंग कर सकते हैं।
![]()













Leave a Reply