Advertisement

कस्तूरबा विद्यालय में प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई देशभक्ति

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 30 जुलाई को ओएनजीसी के सहयोग से प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडब्लूडी समीर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर छात्राओं के बीच देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मौके पर अपने संबोधन में समीर कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओएनजीसी से संजय कुमार, उमा कुमारी एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका सहित अन्य अनेक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *