चिकित्सकीय परामर्श के साथ 70 की स्वास्थ्य जांच व् निःशुल्क दवा का वितरण
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा 17 जून को स्थानीय गागी बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के गांधीनगर अस्पताल द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 70 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा सभी जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
शिविर के सफल आयोजन में सीसीएल गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (सीएमओ इंचार्ज) डॉ भरत सिंह, सीएमओ (सीएसआर) इंचार्ज डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ शिल्पी झा अस्पताल कर्मी मुन्ना कुमार सिंह सहित सभी पारा मेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार सीसीएल अपने सामुदायिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़ी सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत गागी में उक्त स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था।
![]()













Leave a Reply