अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सारण पूर्वी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 30 जून को सुबह 10:30 बजे से सारण जिला के हद में सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर सभागार में आयोजित होगा।
बताया जाता है कि इस आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक विस्तृत समीक्षा बैठक 29 जून को की गयी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर गंभीर चर्चा की गई। कहा गया कि छात्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, विभिन्न सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, भाजयुमो के प्रदेश व प्रमंडल पदाधिकारी और शिक्षाविद भी शामिल होंगे।
सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह केंद्र और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही वे छात्रों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, संविधान के प्रति कर्तव्य और विकसित भारत के संकल्प पर प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अनुशासित बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में अतिथि स्वागत, मंच संचालन, मीडिया समन्वय, पंजीकरण और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समीक्षा बैठक में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री मुकेश यादव, क्षेत्रीय प्रभारी वरुण राज सिंह, जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा, जिला महामंत्री दिव्यांशु गौतम, जिला उपाध्यक्ष द्वय सूरज सिंह व विक्रांत सिंह, जिला मंत्री राहुल कुमार पुरी, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह सहित आशुतोष कुमार, यशवंत, राहुल चौधरी, प्रिंस पांडेय, पवन शर्मा, रत्नेश कुमार, अभिमन्यु सिंह, आदर्श कुमार आदि कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply