रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बरईकला में आयोजित अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम में बीते 2 जून की संध्या गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
अखंड हरि कीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया। पूर्व विधायक ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे कार्यक्रम रहिवासियों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। सभी को आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। कहा कि उन्होंने कसमार प्रखंड के बरईकला में आयोजित अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। मौके पर दर्जनों गणमान्य श्रद्धालू सहित पुर्व विधायक समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply