सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की मांग पर समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता सलीम कुरैशी ने दो फुटबॉल उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों ने इस सहयोग के लिए कांग्रेस नेता कुरैशी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे स्थानीय युवाओं का उत्साह बढ़ेगा।
इस अवसर पर कुरैशी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी खेल से जुड़ी किसी भी समस्या या आवश्यकता होने पर खिलाड़ी गुवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं।
उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में उनका हमेशा सकारात्मक योगदान रहा है। कहा कि स्थानीय विधायक के प्रेरणास्वरूप खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक छोटा-सा प्रयास किया गया है।
![]()













Leave a Reply