Advertisement

ऑफिसर्स क्लब करगली में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में 30 जून को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 8 कामगारों को अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतीक सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष माइनिंग के. एस. गैवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कहा कि कामगारों को रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखनी चाहिए। मौके पर भू- राजस्व पदाघिकारी शंकर झा, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *