Advertisement

एसआर डीएवी पुंदाग के छात्रों का हिंदी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के छात्रों ने हिंदी विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हिंदी ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 8 रजत तथा 7 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार डीएवी पुंदाग के सप्तम वर्ग की छात्रा दिव्यांशी नाथ को हिंदी ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। हिंदी विकास मंच द्वारा उसे देश की राजधानी नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन के प्रधान मंत्री संग्रहालय में स्मृति चिन्ह, स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। यह उपलब्धि स्कूल के लिए गौरव का विषय है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह प्रतियोगिता राज भाषा हिंदी के प्रति रुचि जगाने तथा हिंदी के प्रचार – प्रसार के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर के हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं। यह सम्मान विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का शानदार परिणाम है। डीएवी पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजेताओं को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए 29 जून को कहा कि हम अपने छात्रों की इन उपलब्धियों पर अत्यंत गौरवान्वित हैं। यह न केवल छात्रों की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे स्कूल परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम आगे भी उनसे ऐसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद रखेंगे। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *