प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा अंगवाली मंडल की मासिक बैठक 4 जुलाई को देर शाम बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत स्थित सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य अतिथि बतौर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय मौजूद थे।
बैठक को बेरमो के वरीय नेता मधुसूदन सिंह, अंगवाली मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, मनोहर नायक, जीतलाल सोरेन सहित प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी में नए तौर पर युवा वर्ग को जोड़ने, आदिवासी बहुल इलाकों में राष्ट्रहित, समाजहित को देखते हुए अपनी बुद्धिमता से रहिवासियों को समझाने की जरूरत है। पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि नए मंडल अध्यक्ष को सभी कार्यकर्ता व्यापक सहयोग करें।
बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत किया। मौके पर भाजपा नेता सूरजमल नायक, ब्रजेश दसौंधी, राजकुमार ठाकुर, हिमाचल मिश्रा, देवीलाल मिश्रा, अशोक मिश्रा, मंजू कुमारी(चांपी), प्रकाश महतो, भूषण महली, सोहन गंझू, चंद्रदेव चौड़े, आशीष नायक, अशोक नायक, अयोध्या प्रजापति, बटेश्वर मिश्रा, सोहन करमाली, शिवनाथ मुर्मू, मनोज यादव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply