रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी खैराचातर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक 7 जुलाई को बगदा स्थित आंगनबाड़ी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। इसके अलावा खैराचातर मंडल प्रभारी आसित बनर्जी, उपाध्यक्ष राजेश्वर महतो, दिनेश महतो, उमेश तिवारी, मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल, रामचरण महतो, मंत्री कामेश्वर ठाकुर, मोनिका जायसवाल, जितवा मांझी, कोषाध्यक्ष कमल दास, जटल अड्डी, मीडिया प्रभारी अमूल्य डोम, कार्यालय मंत्री अजीत कुमार जायसवाल, प्रफुल्ल महतो, मनोहर महतो, सुरेन महतो, जुगल करमाली, मनमोहन तिवारी, सुरेश कालिंदी, सुरेश गोस्वामी, भारती जायसवाल, मालती देवी, महेश महतो, हरिहर महतो, किशोर महतो, रेखा देवी, राममणि देवी, सुनीता देवी, प्रकाश कुमार जायसवाल, सुरेश कुमार महतो, अभय कुमार जायसवाल, दिगंबर महतो, जितेंद्र कुमार नायक, रविंद्रनाथ महतो, शंकर कुमार दे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply