राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय द्वारा सांसद मद से दिए गये स्कूल बस का मरम्मत डीवीसी द्वारा करवाया गया। डीवीसी के बोकारो थर्मल बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना कर स्थानीय परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया द्वारा 15 जून को स्कूल बस को रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल बस की सीट पूरी तरह खराब हो गई थी। जिसमें बैठने में छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही थी। यह बस लगभग दस वर्ष पूर्व गिरिडीह के तत्कालीन सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय द्वारा बोकारो जिला के हद में ग्रामीण क्षेत्र नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के छात्र छात्राओं को डीवीसी उच्च विद्यालय आने जाने के लिए उपलब्ध करवाया गया था।
फिलहाल यह स्कूली बस ऊपरघाट से बोकारो थर्मल आने के अलावे कथारा स्थित डीएवी स्कूल भी जाता है। जिसका तेल, ड्राइवर व अन्य खर्च डीवीसी सीएसआर द्वारा उपलब्ध किया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना प्रधान सहित डीवीसी सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, भैरव महतो, रमेश यादव के अलावा अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply