Advertisement

ऑफिसर क्लब कथारा में आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जन्मोत्सव-डॉ सुरेंद्र

समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री, धनबाद सांसद व् कई दिग्गज होंगे शामिल-जिलाध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के ऑफिसर क्लब में 6 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम को लेकर 5 जुलाई को भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा फुसरो नगर मंडल प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस संगठन मंत्री रामेश्वर साहु, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल थे।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने बताया कि देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देनेवाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में बीते 23 जून से 6 जुलाई तक स्मृति पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसके तहत पुरे देश में जगह-जगह समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत 6 जुलाई को ऑफिसर क्लब कथारा में डॉ श्यामा प्रसाद का 125वां जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है।

जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ होंगे। बताया कि समारोह कार्यक्रम 6 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से आरंभ होगा। जिसमें धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद के पूर्व सांसद पी. एन. सिंह, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री सह चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रखंड, मंडल अध्यक्ष के अलावे सभी स्तरीय नेतागण मौजूद रहेंगे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर वक्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने 33 वर्ष की अल्प उम्र में बंगाल के एक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हो गए थे। उन्होंने अपना जीवन देश के लिए अर्पित किया। उस दौर में उन्होंने जम्मू कश्मीर में एक नियम का पुरजोर विरोध किया कि एक देश में दो विधान, दो कानून, दो संविधान नहीं चलेगा। इसे लेकर उन्होंने आंदोलन किया और बिना पासपोर्ट के जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया।

वे अखंड भारत में एक देश, एक विधान, एक संविधान और एक कानून के प्रबल समर्थक थे। उनके बढ़ते कदा काठी को देखकर साजिश के तहत उनकी हत्या करा दिया गया। कहा कि पूरे बोकारो जिला में भाजपा का यह मंडल स्तरीय कार्यक्रम किया जा रहा है। कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बोकारो जिला से 300 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *