वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए डीएवी कथारा से एनसीसी टीम रवाना
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा का एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स का एक दल वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए 7 जुलाई को हजारीबाग स्थित 16वीं एनसीसी बटालियन के लिए रवाना हुआ। यह प्रशिक्षण 7 से 16 जुलाई तक चलेगा। प्रशिक्षण कैंप हजारीबाग के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज सिलवार में आयोजित होगा।
जानकारी के अनुसार एनसीसी कैडेट्स के दल का नेतृत्व डीएवी कथारा के आर्मी विंग के केयर टेकर ऑफिसर (सीटीओ) शिव प्रकाश सिंह कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान बच्चे एनसीसी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और तकनीकी प्रशिक्षण लेंगे, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।
इस अवसर पर डीएवी झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी.एन. खान ने कैडेट्स को अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रेरक और ज्ञानवर्धक वक्तव्य दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का बीजारोपण करने वाली एक महान पाठशाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है और एनसीसी कैडेट्स इस जिम्मेदारी को निभाने में हमेशा सबसे आगे रहते हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि हजारीबाग की 16वीं बटालियन में मिलने वाला प्रशिक्षण कैडेट्स के व्यक्तित्व को एक नई दिशा देगा।
यहाँ सीखी गई अनुशासन और टीम वर्क की भावना उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में एक जिम्मेदार और सजग नागरिक बनाएगी। यह प्रशिक्षण बच्चों में देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा। सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशिक्षण की वे कामना करते हैं।
हजारीबाग प्रशिक्षण के लिए जाने वाले कैडेट्स में मुख्य रूप से अनिश कुमार, तेजस सिंह, रनवीर यादव, दिपांशु कुमार, विष्णु कुमार प्रजापति, हर्षित रजक, रितेश कुमार, हर्ष कुमार, लक्ष्य कुमार, नव्या अंबिका, शिखा कुमारी, अनन्या कुमारी, पुनी कुमारी, साक्षी कुमारी, नव्या सिंह और याशिका शामिल हैं।
बच्चों की इस उपलब्धि और हौसला-अफजाई में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैडेट्स को विदा करने और उनके सफल प्रशिक्षण की कामना करने वालों में मुख्य रूप से विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर.एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, तेजोमित्र पाठक, बी.के.दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, जयपाल साव, आराधना, वीणा कुमारी, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, ममता पात्रा, ओशीन, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, दीपक कुमार सिंह, विकास सिंह, जयप्रकाश गिरि, ओमकार मिश्रा सहित कई अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को देश सेवा और अनुशासन के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
![]()













Leave a Reply