Advertisement

डीएम व् एसपी ने किया दीघा सेतु पहलेजा एसएसटी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने 7 अक्टूबर को संयुक्त रूप से जिला के हद में सोनपुर के पहलेजा थाना अंतर्गत पटना जिला से सटे दीघा सेतु पर स्थित पहलेजा एसएसटी चेक पोस्ट का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

इस अवसर पर आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर उपरोक्त दोनों अधिकारियों ने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल को नियमित रूप से रैंडमली वाहनों की पूर्ण रूप से चेकिंग करने तथा एक पंजी संधारित करने का निर्देश दिया। साथ ही उक्त चेक पोस्ट पर आवश्यक संसाधन की पूर्ति एवं समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *