Advertisement

चांपी पंचायत सचिवालय में दिव्यांग शिविर का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में बोकारो जिला स्वास्थ्य समिति एवं पेटरवार के प्रखंड पदाधिकारी व स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज के नेतृत्व में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांग शिविर पेटरवार प्रखंड के हद चांपी पंचायत सचिवालय परिसर में 11 मार्च को आयोजित किया गया।

इस दौरान क्षेत्र के कई जरूरतमंद दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किये। यहां बोकारो स्वास्थ्य विभाग से तथा प्रखंड स्वस्थ केंद्र के कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न पंचायतो में शिविर आयोजित कर वैसे महिला, पुरुष व बच्चे जो पूर्ण रूप से विकलांग है।

जिसका प्रमाण पत्र नही रहने के कारण सरकार द्वारा जो लाभ दिव्यांगो को मिलता है। उन्हें सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण लाभ से वंचित रहना पड़ता है। इस कैम्प के माध्यम से डॉक्टरों के जांच के अनुसार एक से दो दिन के अंदर दिव्यांग प्रमाण पत्र सभी के घरों तक पहुँचा दिया जायेगा।

मौके पर चांपी पंचायत की मुखिया रीता देवी, नामकिशोर मांझी, कुर्बान अली, पंचायत सचिव अशोक महतो, मुन्ना श्रीवास्तव, रतन सिन्हा, मनोज कुमार, भरत प्रसाद, सुरेश मांझी, दामोदर स्वरूप, भरत लाल स्वर्णकार, सीता राम मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *