Advertisement

एजुकेशनल सपोर्ट ट्रस्ट द्वारा 50 परिवार के बीच रमजान किट का वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में एजुकेशनल सपोर्ट ट्रस्ट पटेल नगर फुसरो द्वारा 22 मार्च को 50 परिवार के बीच घर‌‌ जाकर रमजान किट का वितरण किया गया।

रमजान कीट वितरण के अवसर पर ट्रस्ट के कार्यक्रम संयोजक मो. कलाम खान ने बताया कि ट्रस्ट अपने स्थापना काल से ही समाज के नि:सहाय गरीब परिवार का सहयोग करता रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज में कई ऐसे परिवार हैं जिसको सही से इफ्तार नसीब नहीं होती है।

फिर भी कई तरह की परेशानी उठाने के बाद भी रोजेदार रोजा रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान जैसा पवित्र महिना का बहुत बड़ा महत्व हैं। इस महीना में जकात, सदका, फितरा के रूप में गणमान्य अपनी हैसियत के हिसाब से गरीब, नि:सहाय परिवार को सहयोग करते हैं।

समाज में निवास कर रहे गरीब नि:साहय परिवार के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्येश्य से जरूरतों के पूरा करने के लिए ट्रस्ट द्वारा आपसी सहयोग से रमजान किट का वितरण‌ घर जाकर किया‌ जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रमजान किट में चूड़ा, चना, आटा, तेल, दाल, खजूर, बेसन आदि सामग्री मौजूद था। इस अवसर पर सहयोग देने वालों में सुरेश बंसल, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद जावेद खान, मोहम्मद मुंतासीर उर्फ पप्पू, मोहम्मद नौखेज, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद बाबू, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद आसिफ आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *