Advertisement

पेट्रोल पंप के पीछे विवादित भूमि का किया गया मापी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अंचल के राजाबेड़ा गांव निवासी गणेश रजक के पूर्वज हीरामन धोबी के नाम खतियानी भूमि का मापी 24 मार्च को बेरमो अंचल अमीन द्वारा किया गया।

बेरमो के अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार पर अंचल अमीन नुनुलाल मुर्मू और उनके सहयोगी अमीन उमेश महतो द्वारा फुसरो बोकारो मार्ग पर स्थित एबी सिंह पेट्रोल पंप के पीछे हीरामन धोबी के नाम का जमीन का खाता न.30 प्लॉट न.2383, रकवा 45.5 डिसमिल भूमि का मापी किया गया। उक्त भूमि की मापी दखलदार गणेश रजक की पत्नी मुनी देवी के आवेदन पर किया गया।

भूमि मापी के दौरान गणेश रजक की पत्नी मुनी देवी ने बताया कि हमलोग गरीब हरिजन हैं। पैसे के अभाव में इस जमीन पर कुछ नहीं बना सके, जिसके कारण वर्षों से यह भूमि यूं ही पड़ा हुआ है। यह जमीन हमलोगों की नजर में है।

उसने बताया कि इस प्लॉट के कुछ भूमि पर दबंगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसलिए इसका मापी किया गया है। आगे जो भी होगा नियम और कानून के तहत किया जाएगा।

मौके पर मापी के दौरान ए बी सिंह पेट्रोल पंप के इंचार्ज रामदास सिंह, स्व. बिगन सिंह के दामाद आरके सिंह के अलावा जमीन के रैयत गणेश रजक, उसकी धर्म पत्नी मुनी देवी, राजू रजक, पंकज रजक, शांति देवी, अशोक रजक, लालजी रजक, सुरेश रजक, आदि।

पूर्व वार्ड पार्षद विलासी देवी, अलिया देवी, पुनीत गिरि, नंदलाल महतो, अशोक कुमार रजक, सोमरी देवी, कल्याणी, ममता देवी, ललिता देवी सहित दर्जनों महिलाएं एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन तथा माहे रमजान के पहले जुमा 24 मार्च को आसमान में अद्भुत नजारा दिख।
बताया जाता है कि बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में चांद के नीचे एक साथ चमकता तारा नजर आया।

ये प्राकृतिक का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। यह कोयलांचल वासियो के लिए कौतुहल का विषय बन गया। बताया जाता है कि चाँद के ठीक निचे का तारा दो घंटे तक रहिवासियों को दिखा, इसके बाद धीरे धीरे निचे की सरकते हुए आसमान में विलीन हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *