Advertisement

एस पाइपलाइन मरम्मती का विस्थापितों द्वारा विरोध, बैरंग लौटे मरम्मती कार्य टीम

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट से निसनहाट पुलिया होते नूरीनगर के समीप ऐश पौंड तक जाने वाली पाइपलाइन से गोविंदपुर बस्ती के विस्थापितों को परेशानी हो रही है। पाइप फटने, अथवा क्षतिग्रस्त होने के बाद पाइप से निकलने वाली युक्त छाई पानी ग्रामीणों के खेत में चले जा रहे हैं। जिस कारण उपजाऊ भूमि भी बंजर होने लगी है। जिसकी क्षतिपूर्ति को लेकर रैयत लगातार नियोजन की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार एक जून को निसनघाट पाइप लाइन का मरम्मती कार्य करने स्थानीय थाना की पुलिस, सीआईएसएफ एवं होम गार्ड जवानों के साथ पहुंचे अधिकारियों की टीम का विरोध शुरू कर कार्य रोको आंदोलन शुरू कर दिया गया। जिस कारण क्षतिग्रस्त एस पाइप लाइन का मरम्मति कार्य नहीं हो सका। विरोध के कारण बोकारो थर्मल प्लांट का छाई एस पौंड तक ले जाने में परेशानी हो रही है।

मरम्मति कार्य का विरोध कर रहे रहिवासियों को समझाने एवं मरम्मती कार्य शुरू करवाने को लेकर सिविल अभियंता डीपी खान, डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय प्रबंधक एचआर पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, शेखर कुमार, दंडाधिकारी घनश्याम रजक सहित बोकारो थर्मल थाना की पुलिस, सीआईएसएफ एवं होम गार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे विस्थापितों को समझाने का प्रयास किया।
डीवीसी अधिकारियों ने बताया कि विस्थापित बेरमो अंचलाधिकारी के साथ बैठक करना चाह रहे हैं।

जल्द ही विस्थापित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान निकाल लेने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि डीवीसी की एस पाइपलाइन का मरम्मत कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो मजबूरीवश बोकारो थर्मल प्लांट से विद्युत का उत्पादन बन्द करना पड़ेगा। इस अवसर पर विस्थापित प्रतिनिधि जलेश्वर महतो, बिनोद महतो, संजय महतो, रंजन महतो, शिबू महतो, प्रकाश महतो, शंकर महतो, चंद्रिका महतो, बीणा देवी, सरिता देवी सहित कई रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *