Advertisement

रेल सिविल डिफेंस द्वारा इलेक्ट्रिक लोको शेड कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में टाटानगर स्थित रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा न्यू इलेक्ट्रिक लोको सेड टाइम ऑफिस के समक्ष 15 जून को कर्मचारियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, प्राथमिक चिकित्सा विधि के साथ फायर फाईटिग की विशेष प्रशिक्षण दी गई।

इलेक्ट्रिक लोको शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अंशुमान सिंह द्वारा कर्मचारियों में कार्यस्थल पर हादसा के दौरान स्वावलंबी होकर कौशलता, सुदृढतापूर्ण सुरक्षा कार्य करने की उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।

राष्ट्रपति से सम्मानित सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर सह सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण विभागों में इलेक्ट्रिक लोको शेड है। यहां इलेक्ट्रिक इंजन की बृहद पैमाने पर मरम्मत होती है। यहां राजधानी, दुरंतो सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, गुडस के इंजन की मरम्मत व् देखभाल की जाती है। रेल कर्मचारियो को सर्वोत्कृष्ट, कुशल कार्य करने होते है। कहा कि कारखाना में काम करने के दौरान कर्मचारी द्वारा भारी सामग्री उठाने के क्रम मे चोटिल होने की संभावना रहती है। ऐसे में उन्हें प्राथमिक चिकित्सा पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कहा कि भारी सामान उठाने के दौरान कॉलर बोन फ्रैक्चर, कलाई फ्रैक्चर की स्थिति में ट्रायंगुलर बैंडेज द्वारा प्राथमिक चिकित्सा विधि बताई गयी। फायर एक्सटिंग्विशर में अंकित एबी, सीडी, एबीसी का अर्थ समझाते हुए कहा गया कि पांच तरह के फायर संयंत्र वाटर टाईप, फोमटाईप, सीओटू, क्लिन एजेण्ट और ड्राईकेमिकल पाउडर टाईप के फायर एक्सटिंग्विशर के संबंध में रेल कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने कार्य के दौरान बेहोश होकर गिरे व्यक्ति की जांच करते हुए सीपीआर देने की विधि के साथ फायर एक्सटिंग्विशर को चलाने की विधि तथा सावधानियों का प्रशिक्षण दिया। वही डेमोंस्ट्रेटर अनामिका मंडल द्वारा कार्य करने के दौरान सर में चोट लगने, चेस्ट चलने, उंगली कटने की स्थिति में बैंडेज करने की व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अंशुमान सिंह, सहायक मंडल विद्युत अभियंता सुदीप आचार्य, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता धीरज कुमार, आर एन महतो के साथ अन्य विभागों के वरिष्ठ अनुभाग अभियंतागण, सिनियर टेकनीशियन, टेकनिशियन वन, टेकनिशियन थ्री, लिपिक कर्मचारी सहित कुल 250 की संख्या में रेल कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अंशुमान सिंह ने सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण को कारखाना शेड कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए महीने में दो बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का प्रस्ताव दिया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुभाग अभियंता धीरज कुमार द्वारा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *