प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में 26 मार्च को शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट साप्ताहिक बैठक पुराने विद्यालय परिसर में हुई।
बीते ग्यारह मार्च को मानस यज्ञ के कलशधारी श्रद्धालुओं की सेवा बीच मार्ग पर किए जाने के क्रम में निकट के एक अन्य संस्था द्वारा आपत्ति जताने एवं कुछ अपशब्दों का उपयोग किए जाने संबंधी मामले में आज माफी मांगे जाने के बाद कल्याण ट्रस्ट ने विवाद को उपस्थित प्रतिनिधियों के समक्ष खारिज कर दिया।
कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, नरेश कपरदार, मुखिया, पूजा समिति अध्यक्ष, उपमुखिया, राजनीतिक प्रतिनिधि, कई ग्रामीण एवं ट्रस्ट की महिलाएं इस बैठक में उपस्थित थी।
इसके पूर्व चलकरी में पहली बैठक कर दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की वहां भी शाखा खोले जाने पर बल दिया गया। उक्त बैठक में स्थानीय रहिवासी मो. निजाम अंसारी, दिलजान, निजाम, सोहेल अंसारी, सोहना बीबी, प्रमिला देवी, अंजू देवी, कन्हैया केवट, रहना बीवी, हवबून बीवी आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply