Advertisement

उत्क्रमित हाई स्कूल गोनियाटो में लगा डायरिया जागरुकता व स्वास्थ्य जांच शिविर

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 29 जून को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोनियाटो में एक दिवसीय डायरिया जागरुकता एवं पर्सनल हेल्थ हाइजीन कैंप का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित कैंप के दौरान चिकित्सकों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वच्छता, साफ-सफाई, हाथ धोने की सही प्रक्रिया तथा डायरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। स्वास्थ्य जांच के आधार पर कुल 154 छात्र-छात्राओं को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और व्यक्तिगत स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर गौतम मंडल, एमडी कलीम अंसारी, सीएसआर प्रतिनिधि भैरव महतो, जीवाधन महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *