Advertisement

मंजूरा में श्रीहरि संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, पूर्व विधायक ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता व् सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती देता है-लंबोदर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के मंजूरा गांव में आयोजित श्रीहरि संकीर्तन कार्यक्रम में बीते 29 जून की रात्रि श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने शामिल होकर भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे वातावरण में भक्ति की रसधारा बहती रही और देर रात तक श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन में लीन रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि मंजूरा में आयोजित श्रीहरि संकीर्तन में शामिल होकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। भगवान से प्रार्थना है कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि श्रीहरि संकीर्तन जैसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी परिवारों पर उनकी कृपा बनी रहे और क्षेत्र निरंतर विकास एवं खुशहाली की ओर अग्रसर हो। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं कीर्तन प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान का स्मरण कर क्षेत्र की उन्नति, शांति और जनकल्याण की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *