Advertisement

डीसी, एसपी ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर तिरंगे को दी सलामी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी पुरे बोकारो जिला में जोर शोर से चल रही है। इसे लेकर 13 अगस्त को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। परेड का निरीक्षण जिला उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रियदर्शी आलोक ने किया।

परेड के निरीक्षण के बाद डीसी एवं एसपी ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए।

जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार पुलिस लाइन मैदान में आयोजित परेड में जिला सशस्त्र बल का दो प्लाटून, सीआरपीएफ का एक प्लाटून, सीआइएसएफ का एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी का एक प्लाटून, एनसीसी का एक प्लाटून एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं का चार प्लाटून ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

मौके पर डीसी चौधरी एवं एसपी आलोक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का उन्होंने आज जायजा लिया। सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया है।

बताया कि बारिश को देखते हुए एहतियातन कुछ और अतिरिक्त व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है। बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड के दौरान सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, डीपीएलआर मेनका, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गीतांजलि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, आदि।

जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूनम मिंज, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार कनिष्क, मेजर अजीत कुमार झा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *