Advertisement

बगोदर के तीन निजी विद्यालय संचालकों के खातों से ₹2.65 लाख की साइबर ठगी

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड क्षेत्र के तीन निजी विद्यालय संचालकों सह शिक्षकों के बैंक खातों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। साइबर अपराधियों ने विद्यालय संचालकों के बैंक खातों से कुल ₹2 लाख 65 हजार रुपये की ठगी कर ली है।

बताया जाता है कि साइबर ठगी मामले को लेकर तीनों पीड़ितों ने 31 मई को गिरिडीह साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह रहिवासी देवेन्द्र प्रसाद के बैंक खाते से ₹90 हजार, बेको गोपालडीह रहिवासी दिनेश साहु के खाते से ₹97 हजार तथा पुरन पंडित के खाते से ₹78 हजार रुपये साइबर अपराधियों द्वारा निकाल लिए गए।

घटना के बाद पीड़ितों ने साइबर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साइबर ठगी में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बगोदर पुलिस ने क्षेत्र के रहिवासियों से किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचने तथा संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *