रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। महान संत एवं समाज सुधारक कबीर दास की जयंती के अवसर पर 29 जून को चिन्मय विद्यालय बोकारो में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने कबीर दास के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र रचित भार्गव ने कबीर की जीवनी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया, वहीं छठी से नवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कबीर के दोहों का नाट्य रूपांतरण कर उनके संदेशों को जीवंत किया। कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों ने दोहा पहचानें प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्यक्रम को और रोचक बनाया। साथ ही छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने दोहा गायन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि कबीर दास का जीवन सादगी, धैर्य और सत्य का प्रतीक है। उनके दोहे आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें कबीर की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
![]()













Leave a Reply