एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में कचरा उठाव नहीं होने और सफाई व्यवस्था चरमराने को लेकर वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने नगर परिषद प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने 8 जुलाई को कहा कि उक्त वार्ड में नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं हो रहा है। कहा कि कई दिनों से कचरा वाहन भी नहीं पहुंच रहा है। इससे स्थानीय रहिवासियों को गंदगी और दुर्गंध की समस्या का सामना करना पर रहा है।
पार्षद रश्मि सिंह ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 में सफाई कार्य के लिए केवल दो सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। वार्ड का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण दोनों कर्मियों के लिए पूरे वार्ड की नियमित सफाई करना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ रही है।
वहीं, इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिस एजेंसी के माध्यम से कचरा उठाव का कार्य कराया जा रहा था, उसकी कचरा वाहन मरम्मत के कारण फिलहाल सेवा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है और जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया। कहा कि इस संबंध में विभाग को भी सूचना दे दी गयी है।
![]()













Leave a Reply