Advertisement

अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में सिजेरियन ऑपरेशन स्थगित करने पर सहमति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 जून को अस्पताल प्रबंधन समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख सीमा देवी ने की।

बैठक में मुख्य रूप से गोमिया विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में विद्युत आपूर्ति के निर्बाध संचालन हेतु सोलर प्रणाली स्थापित करने अथवा जनरेटर की व्यवस्था करने का प्रस्ताव, सिजेरियन ऑपरेशन हेतु सर्जन एवं एनेस्थेटिस्ट की मांग करने का प्रस्ताव तथा जल शुद्धिकरण हेतु वाटर प्यूरीफायर किराये पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही साथ हॉस्पिटल को बेहतर व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जबतक अस्पताल में सर्जन एवं एनेस्थेटिस्ट की व्यवस्था नहीं है तब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में सिजेरियन ऑपरेशन को स्थगित रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मौके पर चक्षु चिकित्सालय के सचिव शांति लाल जैन, एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर कुमार कौशलेश, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक तपेश्वर सिंह एवं सदस्य उपस्थित थे।

शैलेन्द्र कुमार ने इंडियन बैंक अंगवाली में नए प्रबंधक के रूप में दिया योगदान

एक अन्य समाचार के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित इंडियन बैंक शाखा में नए प्रबंधक के रूप में शैलेन्द्र कुमार ने बीते एक जून को योगदान दिया। इस अवसर पर नये प्रबंधक ने बताया कि वे इसके पूर्व चेन्नई, केरला के एक बैंक में विशेष पद पर पदस्थापित थे। इसके पूर्व अंगवाली के निवर्तमान शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव को पश्चिम बंगाल के आसनसोल शाखा में स्थानांतरित किया गया। शाखा में योगदान दिए शैलेन्द्र ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *