एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मजदूर नेता सह कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह ने बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के फुसरो, ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर और करगली गेट मे लोकसभा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान।
जानकारी के अनुसार सिंह ने 12 मई को जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर वासियों से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। बेरमो विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को ऐतिहासिक लीड दिलाने का आह्वान किया।
कहा कि भाजपा और इसकी सहयोगी आजसू पार्टी झूठ की फैक्ट्री है। देश की जनता को पिछले दस वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल में सिर्फ निराशा और नकारात्मकता मिली है। महंगाई, बेरोजगारी किसी से छुपी नहीं है। सब झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि निवर्तमान सांसद 5 साल क्षेत्र से कहा गायब रहे, क्षेत्र की जनता को वो जवाब दे।
जनसंपर्क के दौरान झामुमो वरीय नेता भोलू खान, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, उपाध्यक्ष टिक्कू महतो एवं महताब खान, दीपक गुप्ता, जीतेन्द्र नायक, हर्ष कुमार, अमित झा, इमरान खान, रोहित महतो, आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
148 total views, 2 views today