Advertisement

इंडिया टेलर हैदर अली के मौत पर शोक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत स्थित ई टाईप क्लॉनी में रह रहे इंडिया टेलर के नाम से प्रसिद्ध मो. हैदर अली का 6 जुलाई की रात्रि में सोने के दौरान ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गयी। जिसकी जानकारी आस पास के रहिवासियों ने पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव को दी।

बताया जाता है कि मुखिया द्वारा सामाज सेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ मुन्ना को इंडिया टेलर हैदर अली के मौत की सुचना मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय थाना को जानकारी देते हुए ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को उसके गाँव रामगढ़ जिला के हद में गोला प्रखंड के मगनपुर भेजवाने का काम किया। मालूम हो कि इंडिया टेलर के नाम से मशहूर मो. हैदर अली तेनुघाट में टेलर का काम किया करते थे। लगभग 30 वर्षो से तेनुघाट में ही रह रहे थे। दिवंगत हैदर अली बहुत ही मिलनसार थे। वे अपने पीछे दो बेटी और पत्नी को छोड़कर गए है। उनके निधन से तेनुघाट में शोक का माहौल है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *