प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक कोचिंग सेंटर संचालक पर नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में रहिवासियों के बीच आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पूरे इलाके में मामले की चर्चा हो रही है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों एवं स्थानीय रहिवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बगोदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के आवेदन के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़ित छात्रा द्वारा आवेदन के माध्यम से कहा गया है कि हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बराय रहिवासी शाहिद अंसारी सक्सेस कोचिंग सेंटर का संचालक है और नाबालिक छात्रा को कई तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसे लेकर पीड़ित छात्रा ने अपने अभिभावक को बताया। इसके बाद अभिभावकों ने बगोदर पुलिस थाने पहुंचकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
![]()














Leave a Reply