Advertisement

एकेके प्रोजेक्ट विस्तार के लिए बरवाबेड़ा रहिवासी प्रबंधन को करे सहयोग-सीओ

परियोजना विस्तार के पहले फेज में 80 घरों को किया जायेगा शिफ्ट

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके एरिया की एकेके परियोजना में खदान विस्तार के लिए परियोजना से सटे बरवाबेड़ा गांव की शिफ्टिंग और विस्थापन को लेकर बेरमो सीओ (अंचलाधिकारी) संजीत कुमार की अध्यक्षता में 2 जुलाई को करगली आफिसर्स क्लब मे बैठक की गयी।

बताया जाता है कि बैठक में माइंस विस्तार के लिए ग्रामीणों को नए पुनर्वास स्थल फेज टू पर बसाने, मुआवजे के भुगतान और सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर प्रशासन और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। कहा गया कि बरवाबेड़ा गांव के लगभग 80 घरों को पहले फेज में शिफ्ट कर हाॅल रोड को शिफ्ट करना है। इसके लिए प्रबंधन 80 रहिवासियों के लिए प्लाटिंग कर दी है।

बैठक में बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह ने कहा कि परियोजना के विस्तार मे रैयत सहयोग करे, क्योंकि परियोजना विस्तार से हीं क्षेत्र का विकास संभव है। पीओ सुमेधानंदन ने कहा कि सभी के सहयोग से जल्द शिफ्टिंग कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

सीसीएल प्रबंधन के अनुसार बरवाबेड़ा के लगभग 242 रहिवासियों को नये पुनर्वास स्थल पर पांच-पांच डिसमिल जमीन का प्लॉट दिया जाना है। इसको लेकर प्लाटिंग शुरू कर दी गयी है। वहीं दूसरे फेज में 250 दावेदारों को शिफ्ट किया जायेगा। फिलहाल 80 रहिवासियों के शिफ्टिंग के लिए प्रबंधन ने एसेसमेंट किया है।

बैठक में मजदूर नेता विकास सिंह, मोहम्मद सरफुद्दीन, मोहम्मद अब्दुल सत्तार, दिल मोहम्मद, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अबरार आदि ने समस्या को रखी। ज्ञात हो कि कोनार-खासमहल परियोजना देश के टॉप 25 कोयला खदानों में शामिल है। बरवाबेड़ा गांव की शिफ्टिंग के बाद सीसीएल को इस गांव के भू-गर्भ से लगभग 40 मिलियन टन कोयला मिलेगा। बैठक में भूमिगत राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, सिनियर सर्वेयर आर आर नायक, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह और रमेश कुमार सहित सैकड़ो रैयत मुख्य रूप से शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *