रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कसमार के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी (सीओ) नरेंद्र कुमार सिंह ने बूथ संख्या 384 का निरीक्षण कर गणना प्रपत्र का गहन सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा तैयार किए गए गणना प्रपत्र, मतदाता सूची एवं अन्य निर्वाचन अभिलेखों की बारीकी से जांच की और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ सिंह ने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का नियमानुसार विलोपन तथा सभी अभिलेखों का सही संधारण सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय रहिवासियों से भी बातचीत की तथा पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, त्रुटियों का समय पर सुधार कराने और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
सीओ सिंह ने कहा कि शत-प्रतिशत शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply