Advertisement

लिपिकीय संवर्ग नियमावली को मंजूरी: जिला कर्मचारी संघ ने डीसी को किया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड राज्य समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली-2026 के गठन को राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने के बाद 3 जुलाई को जिला कर्मचारी संघ बोकारो ने जिला उपायुक्त अजय नाथ झा से शिष्टाचार भेंट की।

जानकारी के अनुसार जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस मुलाकात के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नई नियमावली के लागू होने से समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों को स्पष्ट सेवा शर्तें मिलेंगी, जिससे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। उन्होंने इसे कर्मियों के हित में एक ऐतिहासिक और सकारात्मक कदम बताया।

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम पहल है। उन्होंने सभी कर्मियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीआरडीए निदेशक पूर्णिमा कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित जिला कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *