Advertisement

स्वच्छ जल, स्वस्थ जीवन नगर परिषद फुसरो की जनहित में महत्वपूर्ण पहल

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) से आपूर्ति होने वाले पानी के गंदा आने की शिकायतें पिछले कई दिनों से लगातार प्राप्त हो रही थी।

रहिवासियों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मला देवी एवं उपाध्यक्ष रेणु देवी के निर्देश पर जलापूर्ति टंकियों की व्यापक सफाई एवं रख-रखाव का विशेष अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण पेयजल पहुँचाना है, ताकि रहिवासियों को शुद्ध पानी मिल सके। नगर परिषद क्षेत्र के रहिवासियो का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे और जल जनित बीमारियों की संभावना को रोका जा सके।

नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मला देवी एवं उपाध्यक्ष रेणु देवी के अनुसार नगर परिषद फुसरो जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत एवं प्रतिबद्ध है। स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि स्वस्थ नागरिक ही एक सशक्त समाज की पहचान है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *