जीएम के नहीं रहने से बिना रिलीज ऑर्डर के हीं संजय सिंह गये एनसीएल सिंगरौली
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश में आयेदिन कुछ अजीबोगरीब घटनायें होती रहती है, जो सुर्खियां तो बटोरती हीं है, साथ हीं दशकों तक आमजनों के जेहन में कौधता रहता है। ऐसा हीं एक वाकया बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय मुख्यालय में 30 जून को देखने, सुनने को मिला। जहां बीसीसीएल धनबाद से आये वरीय प्रबंधक असैनिक शशांक कुमार देव ने क्षेत्र के महाप्रबंधक के निर्देश पर विभागाध्यक्ष असैनिक का कार्यभार ग्रहण किया।

बताया जाता है कि देव को निवर्तमान विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह ने ससम्मान कार्यभार सौंप दिया। वहीं बेचारे संजय सिंह दिनभर अपना रिलीज ऑर्डर लिए बगैर हीं अपने स्थानांतरित स्थल एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली चले गये। बताया जाता है कि 30 जून को दिनभर महाप्रबंधक एकेबी सिंह अपने कार्यालय कक्ष में नहीं बैठे। इसके कारण रिलीज ऑर्डर पर हस्ताक्षर नहीं हो पाया और संजय सिंह बिना रिलीज ऑर्डर लिये हीं शक्तिपुंज एक्सप्रेस से सिंगरौली चले गये।
इस बावत पुछे जाने पर सिंह ने कहा कि वे न आज तक किसी के आगे झुके है और न आगे झुकेंगे। कहा कि उनका बड़ी मुश्किल से ट्रेन टिकट मिल पाया था। कहा कि कोल इंडिया स्थानांतरण आदेश तथा सीसीएल से बीते 27 जून को हीं रिलीज किए जाने के कारण उनका एनसीएल ज्वाइन करना आवश्यक है, इसलिए वे जा रहे है।

इससे पूर्व लगभग दो बजे दिन संजय सिंह ने अपना कार्यभार शशांक कुमार देव को सौंप दिया। मौके पर उपस्थित जनता मजदूर संघ नेता अनिल सिंह ने कहा कि निवर्तमान विभागाध्यक्ष असैनिक का कार्यकाल बेहतर रहा है। इनके कार्यकाल में क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुआ है। ऐसे अधिकारी को प्रताड़ित किया जाना क्षेत्रीय प्रबंधन की कार्यप्रणाली के संदेह को जन्म देता है। उन्होंने नये विभागाध्यक्ष से बेहतर कार्य की अपेक्षा की है। मौके पर कार्यालय अधीक्षक नर्मदेश्वर नाथ मिश्रा, मो. जाहिद, आशिक, नेहाल, मो. रमीज, त्रिशाल सिंह, राजू सिंह, निरंजन अधिकारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply