Advertisement

एसडीओ के पत्र के बाद चक्का जाम आंदोलन वापस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी के पत्र के बाद 13 मार्च से प्रस्तावित कथारा वाशरी सेल का चक्का जाम आंदोलन वापस ले लिया गया है। इसकी पुष्टी आंदोलनकारी कांति सिंह ने 12 मार्च की संध्या की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्थापित महिला मोर्चा बेरमो की अध्यक्षा कांति सिंह तथा हस्तलदनी मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश्वर रविदास व् सचिव राजेश रविदास के नेतृत्व में 13 मार्च से बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा वाशरी में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन की घोषणा की गयी थी।

बताया जाता है कि आंदोलन कारियों के आंदोलन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समस्या को लेकर कथारा वाशरी पीओ विजय कुमार ने स्थानीय कथारा ओपी को त्राहिमाम संदेश भेजा गया। इसके आलोक में कथारा ओपी प्रभारी ने पत्र लिखकर बेरमो के एसडीओ को स्थिति से अवगत कराया गया।

ओपी प्रभारी के पत्र के आलोक में एसडीओ अनंत कुमार ने बीते 11 मार्च को पत्र प्रेषित कर उक्त चक्का जाम आंदोलन को अवैध घोषित कर दिया गया। इसे देखते हुए आंदोलनकारियों ने तत्काल चक्का जाम आंदोलन वापस ले लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *