Advertisement

शुद्धता और आस्था का महापर्व चैती छठ प्रारम्भ

कद्दू-भात महाप्रसाद व्रतियों व परिवार के सदस्याें ने किया ग्रहण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की तैयारी चल रही है। लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर व्रतियों में उत्साह है। जिनके घरों में छठ व्रत का अनुष्ठान होना है उनके घरों में साफ-सफाई का कार्य पूरा हो चुका है।

जानकारी के अनुसार चैती छठ को लेकर श्रद्धालु नदी, तालाब, पोखर के बजाय अपने घरों पर ही कृत्रिम घाट का निर्माण कर रहे हैं। बताया जाता है कि 25 मार्च को नहाय-खाय के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व शुरू हो गया। व्रतियों ने स्नान करने के बाद अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी तथा साग बनाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

छठ पर्व को लेकर व्रतियों में काफी उत्साह है। जिनके घरों में महापर्व होना है ऐसे जन पूरे उत्साह के साथ पर्व की तैयारी कर रहे हैं। पर्व को लेकर घरों में छठी मइया के गीत गाए जा रहे हैं। घरों में गाए जा रहे धार्मिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *