गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर 8 मार्च को वैशाली जिला के हद में लालगंज प्रखंड के शीतल भकुरहर पंचायत के दलित बस्ती में समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में प्रधानमंत्री महिला शशक्तिकरण (Prime Minister Women Empowerment) की दिशा में कार्य करने वाली जीविका दीदियों को पंचायत की नव निर्वाचित मुखिया अलका देवी ने सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार लालगंज प्रखंड का शीतल भकुरहर एक ऐसा ग्राम पंचायत है, जिसमें महिला शशक्तिकरण के बल पर पंचायत की महिलाओं ने सामान्य सीट से एक महिला को वर्तमान मुखिया चुना। साथ हीं पूर्व मुखिया को दरकिनार करते हुये अपने प्रतिनिधि को विजयी बनाया।
नव निर्वाचित मुखिया अलका देवी भी गत 5 वर्षो से पंचायत की दलित और गरीब महिलाओं के बीच उनके उत्थान के लिये संघर्ष करती आई है।मुखिया बनने के बाद अलका देवी पंचायत की महिलाओं को शशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवश पर यूनिसेफ की संस्था सखी की ओर से आयोजित समारोह में महिला शशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये शीतल भकुरहर की मुखिया अलका देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास की महिलाएं उपस्थित थी। सबो ने एक स्वर में वर्तमान मुखिया द्वारा कम समय में बेहतर कार्य की सराहना की।
476 total views, 2 views today