Advertisement

सीसीएल सीकेएस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शैल्या सहित दर्जनो सीसीएल महिला कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।

मौके पर सीसीएल सीकेएस के वरीय उपाध्यक्ष सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत रवींद्र कुमार मिश्रा, विनय कुमार सिंह एवं कुलदीप ने मुख्य अतिथि गिरिजा देवी एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शैल्या को अंग वस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए किया।

इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से महिला दिवस मना रही है। उन्होंने खा कि आज के दिन हमलोग अपने मातृव शक्ति का सम्मान कर समाज में मातृव शक्ति की आंतरिक अनुभूति को समाज के बीच अवगत कराया जाता है, कि आज की महिला किस प्रकार देश, विदेश एवं अपने घर मे परचम लहरा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी मातृत्व शक्ति हर प्रकार की अभिनय का परिचय समाज मे अपने योग्यता के आधार पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। बीना मातृ शक्ति के यह समाज अधूरा है।

डॉक्टर शैल्या ने कहा कि हमलोग अपने मानसिकता में बदलाव करे। महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से ध्यानाकर्षित करते हुए अपने बेटियों को शिक्षित करे। प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि मातृव शक्ति की अनेको रूप है। हमारे विकास शील देश मे हर क्षेत्र में हमारी मातृ शक्ति देश, विदेश सहित अपने गृहस्थ जीवन मे परचम लहरा रही है।

मौके पर नेली शेफाली हेम्ब्रम, शम्पा सिन्हा, सुमिति कुमारी, ज्योति, किरण देवी, शन्ति देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, लखिबाला देवी, इंडिया देवी, लक्ष्मी देवी, नीरा देवी, सूती, देवकी देवी, नंदी कुमारी, शांति देवी, रीना कुमारी, अंजली कुमारी, सरिता कुमारी, यशोदा देवी, आदि।

उर्मिला देवी, कमला देवी, प्रतिभा कौशलें, पूनम देवी, लक्ष्मी कुमारी, बुधन नोनिया शाहनवाज खान, राजेश पासवान, अरबिंद ठाकुर, सोमनाथ मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, निशांत, पंकज, संदीप उरांव, शरद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *