फुसरो बाजार में व्यवसायियों का बना दो संघ
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। फुसरो बाजार में व्यवसायियों के लिए फिलहाल दो संगठन व्यवसायी संघ के नाम से संचालित है। एक है युवा व्यवसायी संघ फुसरो और दूसरा है फुसरो व्यवसायी संघ।
बता दे कि, युवा व्यवसायी संघ फुसरो का कार्यकाल लगभग 11 महा पूर्व समाप्त हो गया था। कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी अब तक चुनाव नहीं हो सका। ऐसे में संघ का संचालन संरक्षक मंडली द्वारा किया जा रहा है। चुनाव नहीं होने की वजह से फुसरो बाजार के व्यवसायीयों के लिए युवा व्यवसाय संघ फुसरो और फुसरो व्यवसाय संघ के नाम पर दो संगठन चल रहा है।
जिसके कारण व्यवसायीयों में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। फिलहाल फुसरो व्यवसायी संघ का नेतृत्व कर रहे आर. उनेश ने 22 नवंबर को एक भेंट में कहा कि युवा व्यवसायी संघ फुसरो में अध्यक्ष पद का कार्यकाल जनवरी 2023 को खत्म हो गया था। इसके पहले संघ के पदाधिकारियो ने 19 दिसंबर 2022 को ही संघ की संरक्षण मंडली को चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा था।
लेकिन अब तक चुनाव नहीं करवाया गया। उन्होंने कहा कि कई व्यवसायी अब भी फोन कर अपनी समस्या को हमे बताते हैं और समाधान का आग्रह करते हैं। इसे देखते हुए सामाजिक कार्य के लिए संघ की बैनर की आवश्यकता थी। इसलिए फुसरो व्यवसायी संघ का गठन कर सामाजिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका जल्द रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मार्च 2024 से पहले चुनाव कराया जाएगा।
उनेश ने कहा कि यदि युवा व्यवसाय संघ फुसरो द्वारा जल्द चुनाव करवाया जाता है तो उनकी ओर से चुनाव नहीं कराया जाएगा। फुसरो बाजार के दुकानदारों की समस्याओं का निराकरण और सामाजिक कार्यों के लिए फुसरो व्यवसायी संघ हमेशा साथ रहेगा।
135 total views, 1 views today