प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तथा जिले के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो के आदेशानुसार 30 जून से से पुरे जिला में एसआईआर शुरु किया गया।
जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित तिथियानुसार 30 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के गोमिया विस अंतर्गत 13 पंचायत के 73 बूथों तथा बेरमो विस अंतर्गत दस पंचायतों की 55 बूथों में बूथ स्तरीय बीएलओ एवं बीएलए-2 (राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंट) के साथ बैठक आयोजित कर आपसी सामंजस्य स्थापित किया गया।
बताया जाता है कि पेटरवार प्रखंड के हद में खेतको में बूथ स्तरीय बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मनोज कुमार, पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, मुखिया अनवरी खातून उपस्थित थी। वहीं सीओ अशोक राम ने 13 पंचायतों की बैठको का जायजा लिया।
बेरमो विस अंतर्गत अंगवाली उत्तरी में राजकीय मध्य विद्यालय बुथ में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, बीएलओ अनीता देवी, पिंकी देवी, ऊषा देवी, शकीला खातून, मेनका देवी, प्रखंड पर्यवेक्षक प्रेम कुमार दास, शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना कपरदार आदि तथा बीएलए-2 सचिन मिश्रा, अजय जायसवाल, परमेश्वर रजवार, आलेनवी अंसारी, मनोज रविदास, पिछरी उत्तरी बूथ में बीएलओ अल्पना मिश्रा, मालती देवी, बीएलए-2 बजरंगी मिश्रा सहित कई शामिल थे। ज्ञात हो कि, पिछरी उत्तरी में पांच तथा दक्षिणी पंचायत में पांच बूथ है।
![]()













Leave a Reply